थांदला

थांदला में शव वाहन नहीं,,,नाबालिक का शव पोस्टमार्टम के लिए कचरा वाहन में भेजा गया,,,लोगों में रोष…!

#Jhabuahulchul 

थांदला@आयुष पाटीदार 

पद्मावती नदी में मिलने वाले नाबालिक आकाश (17 वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय शव वाहन की व्यवस्था न होने से हड़कंप मच गया। नगर परिषद का कचरा वाहन उपयोग करके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम कक्ष तक ले जाया गया।

आकाश पिता खुशहाल खराड़ी, निवासी राजापुरा, थांदला 5 सितंबर से लापता था। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना तय किया। लेकिन शव वाहन उपलब्ध न होने के कारण नगर परिषद की ट्रैक्टर ट्राली से शव ले जाया गया।

स्थानीय लोगों ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामले में शव वाहन का अभाव होना पूरी व्यवस्था की अनदेखी है। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

नगर परिषद के सीएमओ कमलेश जायसवाल ने बताया कि शव वाहन शनिवार को खराब हो गया था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वाहन को ठीक नहीं कराया जा सका। सोमवार को उसे ठीक कराया गया। उन्होंने यह भी साफ किया कि उपयोग की गई ट्रैक्टर ट्राली कचरा वाहन नहीं है, बल्कि मोरम (मिट्टी) डालने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!