हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, नगर परिषद ने किया भव्य आयोजन…

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
नगर परिषद द्वारा गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा द्वारा नगर परिषद कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भूपेश भानपुरिया ने हाट बाजार स्थित बगीचे में तथा नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार ने आज़ाद चौक में ध्वजारोहण किया।
मुख्य समारोह स्थल पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश वाचन किया गया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी दर्शकों ने खूब सराहना की।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर ने प्रथम, बाफ़ना पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर ने प्रथम, बाफ़ना पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा सांदीपनी विद्यालय मेघनगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अवंधति प्रधान, तहसीलदार पलकेश परमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा सहित नगर परिषद पार्षद सायदा महेंद्र भाबर, लाखनसिंह देवाना, श्रीमती निर्मला गंगा वसुनिया, संतोष परमार, मेहबूब उर्फ मुना इनाल, मेहबूब सुलेमान, अजय डामोर, श्रीमती स्मिता हितेश पड़ियार, श्रीमती मेघा भूपेश भानपुरिया, श्रीमती राखी राकेश जैन, श्रीमती अनूप भंडारी, पूनमचंद वसुनिया, मंगली राकेश गामड़, श्रीमती मंगली, जोगी वसुनिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप नायक द्वारा किया गया।














