होटल व्यवसायी लकड़ी और डीजल भट्टी से बना रहे नाश्ता..

सारंगी@संजय उपाध्याय
ईरान अमेरिका, इजरायल युद्ध के चलते सबसे ज्यादा होटल व्यवसायी प्रभावित हुए हैं सारंगी नगर समेत आसपास के क्षेत्र में होटल का व्यापार करने वाले लोग इन दोनों बड़ी परेशानी से अपना व्यापार चला रहे हैं जानकारी के अनुसार गैस टंकी की किल्लत हो जाने से व्यापारियों को लकड़ी और डीजल भट्टी से नाश्ता बनाना पड़ रहा है जिसमें उन्हें अधिक नुकसान भी हो रहा है एक तो लकड़ी की उपलब्धता नहीं वहीं डीजल भट्टी को डीजल और लाइट भी लगती है होटल वसई जीवन राठौड ने बताया की कमर्शियल टंकी बीते कई सप्ताह से नहीं मिल पाई है ऐसे में व्यापार करना भी जरूरी था तो हम लोगों ने डीजल भट्टी और लकड़ी के चूल्हे पर नाश्ता बनाना शुरू किया है यह सब गैस टंकी के मुकाबले हमें महंगा पड़ रहा है इधर गैस एजेंसीयो पर घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता नहीं होने से परेशानी भी हो रही है उपभोक्ता ग़ेश टंकी के लिए भटक रहे हैं




