खवासा

हनुमान जन्मोत्सव पर खवासा नगर हुआ भक्तिमय, मंदिरों में यज्ञ, विशाल भंडारा और सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

खवासा नगर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के सभी हनुमान मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर विशेष साज-सज्जा और आकर्षक लाइटिंग की गई। गुरुवार सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। अलसुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर पंडित ओम दुबे के सानिध्य में कैलाश भट्ट, परमानंद भट्ट, कमलेश सर, चेतन त्रिवेदी, योगेश व्यास एवं मंदिर पुजारी विकास वैरागी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया गया। हवन में बैठने का सौभाग्य कांतिलाल चौहान को प्राप्त हुआ।

हनुमान जी को 56 भोग अर्पित कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात आरती कर दोपहर 12:30 बजे भंडारा प्रारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में नगर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में भाग लिया।

रात्रि में मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें नि:शुल्क रामायण मंडल खवासा द्वारा भक्ति भाव से पाठ किया गया।

इसी कड़ी में नगर के अन्य हनुमान मंदिरों पर भी यज्ञ एवं प्रसादी वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़े तालाब के पास स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पंडित अभय व्यास के सानिध्य में हवन कराया गया, जिसमें राजू शर्मा ने हवन में भाग लिया। वहीं बाजना रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भी रामायण मंडल द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया।

इसके अलावा खवासा के समीप नरसिंह पाड़ा स्थित कर्जमुक्त हनुमान मंदिर पर भी श्रद्धा के साथ यज्ञ संपन्न हुआ तथा सभी मंदिरों में भक्तों को लड्डू-प्रसादी वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!