Uncategorized

हनुमान जन्मोत्सव अखंड रामायण पाठ के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया,,मारुती यज्ञ के साथ हुई पूर्णाहुति.।

सारंगी@संजय उपाध्याय

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संकटमोचन खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हनुमान सेवा समिति द्वारा हनुमान जी का जन्मोत्सव दो दिवसीय के रूप में मनाया गया इस अवसर पर एक अप्रैल से दो अप्रैल तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया ,इसी रामायण पाठ में स्थानीय भजन गायक नवनीत सिंह परिहार ने अपनी सुमधुर आवाज से भजनों की प्रस्तुति दी उपस्थिति भक्तगण भावविभोर होकर झुमने लगें। दो अप्रेल हनुमान जी के जन्मोत्सव पर एक कुंडीय मारुती यज्ञ का भी आयोजन किया गया। मंदिर समिति ने बताया की एक अप्रैल बुधवार को खेड़ापति हनुमान जी का विशेष श्रृंगार कर विशेष पूजा अर्चना के बाद श्री गणेश सुंदरकांड मंडल सारंगी द्वारा संगीत मय अखंड रामायण पाठ की शुरुआत की दो अप्रैल गुरुवार को रामायण पाठ पूर्ण होने के बाद एक कुंडीय मारुति महायज्ञ कर यज्ञ की पूर्णाहुति की गई श्री संकटमोचन हनुमान जी की महा आरती उतारी , महा आरती उतारने के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। शानदार आयोजन में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए भक्तों ने मारुती यज्ञ एवं महा आरती , महाप्रसादी मे भाग लेकर धर्म लाभ लिया। श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान समिति द्वारा पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षित झील मिलाती रोशनी से सजाया गया था। मंदिर समिति द्वारा नगर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के भक्तों का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!