HI-TECH FRAUD,,,AI से चेहरा बदलकर 66 सिम, झाबुआ में हाईटेक फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा…!

#Jhabuahulchul
झाबुआ@हरीश यादव
झाबुआ में साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर 66 सिम कार्ड जारी कर दिए गए… पुलिस अब इस पूरे मामले को बड़े नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है।
मामला रायपुरिया थाना क्षेत्र का है… जहां राज्य साइबर पुलिस के “ऑपरेशन FACE” के तहत कार्रवाई करते हुए इस हाईटेक फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
दूरसंचार विभाग के एआई टूल ASTR से पता चला कि साल 2020 से 2022 के बीच एक ही चेहरे का इस्तेमाल कर अलग-अलग नाम और पते से 66 सिम कार्ड एक्टिव किए गए।

जांच में सामने आया कि रामनगर निवासी पुरुषोत्तम पाटीदार के चेहरे का उपयोग किया गया… जबकि दस्तावेजों में अलग-अलग नाम दर्ज किए गए।
इन सभी सिम कार्ड का वेरिफिकेशन जामली निवासी एजेंट योगेश पाटीदार द्वारा किया गया… जिसने फर्जी आधार और दस्तावेजों के जरिए पूरे सिस्टम को गुमराह किया।
बाइट – डॉ. शिवदयाल सिंह, एसपी झाबुआ
“एक ही व्यक्ति ने एआई की मदद से अपने चेहरे में थोड़ा बदलाव कर 66 सिम निकाले हैं। इनका उपयोग क्या हुआ और कहीं यह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं, इसकी पूछताछ आरोपी से की जा रहा है।”
पुलिस के अनुसार यह सिर्फ फर्जी सिम का मामला नहीं… बल्कि इसके पीछे बड़े साइबर क्राइम या संगठित गिरोह की आशंका भी जताई जा रही है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आईटी एक्ट और दूरसंचार कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अब पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इन सिम कार्डों का इस्तेमाल कहां-कहां और किन गतिविधियों में किया गया…
संभावना है कि जांच में और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।
एक चेहरा… 66 सिम… पुलिस को बड़े साइबर गिरोह की आशंका
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है… और इस हाईटेक फर्जीवाड़े की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।



