सारंगी

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भाजपा सारंगी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली बाइक रैली,,,हर घर तिरंगा अभियान..!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली भाजपा सारंगी मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सारंगी नगर में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली यात्रा का नेतृत्व सारंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू गामड़, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिंह राठौर गंगाखॆडी , भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत ,पूर्व सारंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी के नेतृत्व में निकाली गई। सारंगी भाजपा मंडल में निकली गई बाइक तिरंगा यात्रा सारंगी मंडी प्रांगण से शुरू हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम करवड पहुंची यहां पर यात्रा का समापन किया गया तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों ने बाइक पर हाथों में तिरंगा लेकर लहराते हुए देशभक्ति के नारे तिरंगा देश की शान है, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लगाने का नगर के देश भक्तों से आह्वान किया। ग्राम करवड में यात्रा समापन के अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया और तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बताया। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सारंगी भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय संयोग रहा।

इस तिरंगा यात्रा में सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे अपने स्टाफ के साथ जीप पर तिरंगा लगाकर तिरंगा यात्रा में साथ रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!