
#Jhabuahulchul
थांदला@उमेश पाटीदार
थांदला–पेटलावद मार्ग पर ग्राम सेमलपाड़ा के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में सीमेंट कंक्रीट मिक्सर वाहन क्रमांक HR 67 E 5378 और मारुति ओमनी वाहन क्रमांक MP 43 C 7143 के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
दुर्घटना के समय मारुति ओमनी में दो लोग सवार थे, जिन्हें टक्कर के बाद मामूली चोटें आईं। घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थांदला ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान अनोखीलाल पिता बसंतीलाल परिहार, निवासी टाटा नगर, रतलाम तथा ओमनी वाहन चालक राजपाल, निवासी रतलाम के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।




