हाईवे पर लूट और डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार…!

#Jhabuahulchul
झाबुआ@हरीश यादव
झाबुआ पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को कबूल किया है।
घटना का विवरण :
30 अगस्त 2025 की रात करीब 12:50 बजे ग्राम पाचकानाका के पास इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर रापी लगाकर एक कार का टायर पंचर कर दिया। वाहन रुकते ही बदमाशों ने कार सवार से मारपीट कर सोने की अंगूठी, टूटी हुई सोने की चेन, ₹12,000 नकद और आधार कार्ड लूट लिया और फरार हो गए। इस घटना पर थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 673/2025, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई :
हाईवे पर लगातार हो रही लूट और डकैती की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीमों का गठन किया। इन टीमों ने 24 सितंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया। गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी :
1. पानसिंह पिता दीता सोलंकी, निवासी भूतेड़ी (उम्र 28 वर्ष)
2. दरू पिता नारसिंह पणदा, निवासी माछलिया (उम्र 48 वर्ष)
3. रादु पिता रामा भूरिया, निवासी भूतेड़ी (उम्र 27 वर्ष)
बरामद मशरूका :
सोने की चेन (कीमत ₹55,000)
फरियादी का आधार कार्ड
मोटरसाइकिल HF Deluxe (MP45MK2698), कीमत ₹45,000
नकद ₹8,500
कुल कीमत – ₹1,08,500
पुलिस टीम का योगदान :
इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.सी. भास्करे (थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ), उप निरीक्षक अशोक बघेल (चौकी प्रभारी पिटोल), उप निरीक्षक रामसिंह चौहान (चौकी प्रभारी माछलिया) समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें नगद इनाम देने की घोषणा की है।




