खवासा

गुलाल और जयकारों के बीच निकला शीतला माता का जुलूस, भक्तिमय हुआ खवासा…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

नगर में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रजापति समाज द्वारा शीतला माता मंदिर को आकर्षक साज-सज्जा और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शीतला सप्तमी के अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा की थाली में ठंडा भोजन सजाया और माता शीतला को प्रसादी का भोग लगाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार एक दिन पूर्व रात में भोजन बनाकर सुबह माता शीतला की पूजा कर ठंडे भोजन का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी मान्यता के चलते महिलाएं एक दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं और कई प्रकार के व्यंजन बनाती हैं।

सुबह महिलाएं नए वस्त्र धारण कर पूजा की थाली में व्यंजन सजाकर मंदिर पहुंचीं, जहां माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई ओर परिवार की खुशहाली की कामना की।

धूमधाम से निकला जुलूस

शाम के समय प्रजापति समाज द्वारा शीतला माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में समाजजन बैंड बाजे की धुन पर नाचते-झूमते गुलाल उड़ते हुए चल रहे थे। रथ में शीतला माता की तस्वीर विराजित कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!