बामनिया
गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में खराब, जिम्मेदार कौन…?

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया के खवासा नाके पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल गई, जब गर्भवती महिला को अस्पताल से घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस अचानक खराब हो गई। एंबुलेंस काफी देर से खवासा नाके पर खड़ी है, जिसमें मरीज और परिजन गंभीर परेशानी झेलने को मजबूर हैं। सवाल यह है कि आपात सेवाओं के नाम पर दौड़ रही एंबुलेंस की नियमित जांच आखिर क्यों नहीं होती। वही एंबुलेंस को कभी धक्के से स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। तो कभी आगे का बोनट खोलकर अपने मैकेनिक की आजमा रहे हैं। परेशानी झेल रहे मरीज को रास्ते में उतार दिया था। फिर मरीज अपनी व्यवस्था से अन्य वाहन में घर पहुंचा।




