Uncategorized

ग्राम पंचायत में मनाई गई गांधी जयंती।

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया 

ग्राम पंचायत में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद पंचायत थांदला के सीईओ देवेंद्र बराडिया द्वारा ग्रामीण जनों को शासन द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई भावांतर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कि ग्रामीण कृषक जो सोयाबीन उगाते है उनको इस योजना से क्या फायदा होगा और वो किस प्रकार से अपना पंजीयन निर्धारित अंतिम तारीख 17 अक्टूबर के पूर्व करा कर इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे।इसके अतिरित ग्राम सभा के निर्धारित अन्य एजेंडा बिंदु जैसे श्मशान स्थलों के सुव्यस्थित विकास हेतु शासन से जारी निर्देश, वन अधिकार दावे,सिकल सेल एनीमिया,पंचायत का ओ एस आर बढ़ाने और अन्य एजेंडा प्वाइंट पर चर्चा में ग्रामीणों की सहभागिता रही। उक्त बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच गंगा बाई खराड़ी,, उपसरपंच मनोहर बारिया , जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सिंग चौधरी,,सचिव कांतिलाल परमार , समस्त पंच ,मोबाइलाइजर और ग्राम स्तर के अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!