Uncategorized

ग्राम बैगनबड़ी में आयोजित शिविर में महिलाओं ने कराई जाच।

 

सारंगी@ संजय उपाध्याय 

मध्य प्रदेश शासन एवं जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के आदेश अनुसार पेटलावद बी एम ओ डॉक्टर एम एल चोपड़ा एम ओ सारंगी डाक्टर सुरेश कटारा के निर्देशन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र बैंगनबडी में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ ग्राम की सरपंच सरिता पप्पू लाल गामड़ ने किया शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी जांच कराई महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वस्थ परिवार की दिशा में जागरूकता प्रसारित की गई आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और किशोरी के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखना स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए एएनएम निशा बंसल ने महिलाओं को समझाया गया 

इस आयोजन में सरपंच सरिता पप्पू गामड़, सेक्टर सुपरवाइजर जगदीश नायक, सी एच ओ अरुण बैरागी, एएनएम निशा बंसल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं गांव के नागरिक पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!