खवासा
ग्राम पटड़ी में भव्य हिंदू संगम का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता…

#Jhabuahulchul
खवासा डेस्क। ग्राम रत्नाली मंडल के ग्राम पटड़ी में दिनांक 20 जनवरी 2026, वार मंगलवार को खेड़ा पति हनुमान मंदिर परिसर में भव्य हिंदू संगम (हिंदू सम्मेलन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
इस अवसर पर माताओं-बहनों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने हिंदू धर्म, उसकी परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला तथा समाज में एकता और संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे सफल बनाया।





