करवड़

ग्राम पंचायत करवड़ ने पुष्पवर्षा कर किया हिंदू सम्मेलन और भव्य कलश यात्रा का स्वागत…

#Jhabuahulchul 

करवड़@सूरज गामड़ 

ग्राम करवड़ में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन के दौरान उत्साह देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने सहभागिता कर कार्यक्रम को भव्य बनाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत करवड़ द्वारा सम्मेलन के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य कलश यात्रा और विशाल रैली का बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत किया गया।

ग्राम पंचायत के सरपंच विकास बाबूलाल गामड़ और उपसरपंच राजेश पाटीदार के नेतृत्व में पूरी पंचायत टीम ने राह में फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

इस विशेष अवसर पर भाजपा सारंगी मंडल के अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के मंच से शैलेंद्र सिंह राठौर गंगाखेड़ी, अंकित श्रीमाल, भेरूसिंह चौहान, सुरेश गामड़ और राघवेंद्र सिंह झाला सहित सभी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस विशाल हिन्दू सम्मलेन में थाना पेटलावद टी आई निर्भयसिंह भूरिया की टीम करवड़ चौकी प्रभारी पहलाद सिंह चुंडावत, विजय यादव, हर्ष केमा, लक्ष्मणसीह काका ,रवि भाभर आदि पुलिस बल मौजूद रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!