फुटतालाब पहले दिन से उमडे माँ के भक्त….गरबा खेलकर की माँ की आराधना।


मेघनगर@मुकेश सोलंकी
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर प्रारंभ हुए नवरात्रि महोत्सव के पहले दिन ही बडी संख्या में भक्त पहुँचे और माँ की आराधना में गरबे किये l प्रतिवर्ष अनुसार स्पर्श भी मध्य प्रदेश के लोकप्रिय गरबा महोत्सव में पहले दिन ही भारी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई l प्रदेश के समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और परिवार द्वारा की गई माँ की महाआरती और श्री राम भक्त हनुमान जी की आरती के पश्चात प्रारंभ हुए गरबे देर रात तक चलते रहे l इस अवसर पर ग्रामीण अंचलों की बहनों में अत्यधिक उत्साह दिखाई दिया बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने मां के भजनों पर गरबे कर माँ की आराधना की l उनके साथ इंदौर बड़ौदा और अहमदाबाद के गरबा समूहो ने भी उत्साह के साथ गरबा किया l कार्यक्रम में पहुंचे झाबुआ सर्वोदय कला मंडल के सदस्यों ने श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन का समाज में उत्कृष्ट योगदान और धार्मिक परंपराओं को आगे बढाने के लिएँ सम्मान किया श्री जैन ने सम्मान पर सभी का आभार व्यक्त किया l गुजरात के शुभ मधुर और पारंपरिक गरबा पर गरबा खेलने मां के भक्त जहां माँ की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे थे वहीं फुट तलाव में की गई आकर्षक विद्युत सज्जा भक्ति के उजास को और गहरा करती हुई दिखाई दे रही थी l

विशेष रूप से इस बार ग्रामीण अंचलों के मां भक्तों में जो उत्साह दिखाई दे रहा है वो भक्ति का जीवन प्रमाण तो प्रस्तुत कर ही रहा है ग्रामीणों की माँ के प्रति आस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है l आयोजन समिति के युवा सदस्य और समाजसेवी राजेश रिंकू जैन और जैकी जैन ने बताया कि आयोजन स्थल पर विशेष रूप से महिला और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है वहीं पार्किंग की व्यवस्थाओं के साथ-साथ आवगमन की व्यवस्था भी सुगम हो इसके लिए काम किया गया है समाजसेवी श्री जैन और मंदिर के महंत श्री दिलीप दास जी महाराज श्री रामदास जी त्यागी टाट वाले बाबा और चिंतामणि जी महाराज ने आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण भाई बन्धुओ और नगरीय क्षेत्र के लोगों से आयोजन में आकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




