Uncategorized

फुटतालाब में आ रही भारी भीड आयोजको को करना पडी अतिरिक्त व्यवस्थाएं………ग्रामीण बेटियों ने भारत के वीर सैनिकों को समर्पित किया गरबा….श्री जैन ने बेटियों को दिए पुरुस्कार।

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

रविवार की रात फुटतालाब में देश भक्ति के नाम रही , देश भक्ति की धुन पर गरबो की प्रस्तुतियाँ देखते ही बन रही थी l भारत के सैनिकों की ड्रेस में पहुँची ग्राम सजेली की बेटियों ने सैनिकों पर गर्व करने स्वरूप पर गरबे किये l थांदला के ऑसम ग्रुप ने माँ के दरबार के स्वरूप को जलते दीपकों के साथ गरबो के रूप में प्रस्तुत किया l वही सजेली के ग्रुप ने भगोरियाँ नृत्य की थीम पर गरबा कर मुख्य अतिथियों का ध्यान भी खींचा छोटी बच्चियों के मुस्कान ग्रुप ने श्रीगणेश की प्रतिमा गोद मे लेकर गरबा किया जो सभी के आकर्षण का केंद्र बन गया l कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया अजजा मोर्चा अध्यक्ष कलसिंह भाबर जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे थे l सभी ने समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन के साथ माँ की महाआरती की…. श्री जैन ने देश भक्ति ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति पर बेडावली ग्रुप को प्रथम और सजेली को पारंपरिक भगोरियाँ गरबा करने पर सम्मानित किया वही श्रीगणेश का गरबा करने पर मुस्कान ग्रुप की छोटी छोटी बच्चियों स्वागत कर श्री जैन भावुक दिखाई दिए….आयोजन समिति के युवा सदस्य जैकी जैन के मार्गदर्शन में लोगों के लिए ट्रैफिक की सुगम व्यवस्था की गई है पार्किंग के लिए अलग से स्थान निर्धारित किए गए हैं ताकि आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो. आयोजन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है और लोगों की सुविधा और प्रशासन के नियमों के पालन के प्रति लोगों को सजग भी कर रहा है l आयोजन में भारी भीड के चलते लोगो कक जगह नही मिल पा रही है समिति के सदस्य रिंकू जैन ने बताया की सभी को जगह मिले इसके लिएँ हमको अतिरिक्त व्यवस्थाएँ करना पड रही हैँ….रोग्या माता मंदिर खवासा के अनिरुद्ध जाट और मंडल ने सनातन धर्म को मजबूत करने में सहयोग के लिएँ समाज सेवी श्री जैन का सम्मान किया l आयोजन समिति के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने बताया कि भारत के बडे गायक अपूर्व शाह के कारण पंडाल में कुर्सियों की संख्या बढाने के साथ साथ बैठने का क्षेत्र भी बढाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!