फुटतालाब भजन गायिका आशा वैष्णव को सुनने भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु भजन गायक आशा वैष्णव ने की पूरे जैन परिवार की प्रशंसा, 30 मार्च को आएँगी इंडियन आइडियल फेम अरुणिका काँजीवाल…!

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर चल रहे हनुमान जयंती महोत्सव में शनिवार रात भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव ने माँ और भोलेनाथ के भजनों को गाकर अपनी स्वर लहरियों से आयोजन को भक्ति के पवित्र संगम में बदल दिया l श्रीगणेश वंदना और श्री हनुमान जी के जयकारों से प्रारंभ हुए आयोजन में कलाकार आशा वैष्णव और कलाकारो का स्वागत प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी श्रीसुरेश चंद्र पूरणमल जैन श्रीमती सीमा सुरेश जैन राजेश रिंकू जैन पूजा जैन अन्तिमबाला जैन पूर्वा जैन ने किया l कलाकार आशा वैष्णव ने फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव को प्रदेश का शीर्ष धार्मिक आयोजन बताते हुए पप्पू भैया और रिंकू भैया की प्रशंसा की l उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक इतना बडा धार्मिक आयोजन करना बडी बात होती है l मेघनगर का सौभाग्य है कि उन्हें पप्पू भैया जैसे लोग मिले है जो धर्म को अलख को लगातार प्रज्वल्लित कर रहे हैँ…. मैया की चुनर उडी जाएँ पवन जरा धीरे चलो रे , सबसे प्यारा कौन है मेरे पापा जैसे भजनों के साथ आशा वैष्णव ने जहाँ माँ और पिता के महत्व को बताया वही गुजराती भजनों के साथ उन्होंने भगवान राधाकृष्ण और हनुमान जी के भजन भी गाये l उनके भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते हुए दिखाई दिए l रिंकू भैया और जैकी जैन ने बताया की आज शाम 8 बजे इंडियन आईडियल से प्रसिद्ध हुई अरुणिका काँजीवाल अपनी प्रस्तुतियाँ देने अपने ग्रुप के साथ फुटतालाब पहुँचेगी l आयोजन समिति और मंदिर के महंत श्रीदिलीपदास जी महाराज ने धर्म प्रेमी जनता से आयोजन में प्रतिदिन शाम 7: 30 पर आकर श्रीराम भक्त हनुमान जी की महाआरती में सम्मलित होने और यहाँ हो रहे धार्मिक कार्यक्रमो में आने का विनम्र आग्रह किया हैँ.…




