फुटतालाब बन मोर बृज में नाच रहे मोर बिहारी से धर्ममय हुआ वातावरण मेले में भी ग्रामीण उत्साह के साथ पहुँच रहे तेरी, 31 मार्च को महावीर जयंती पर दीपक राव की देगे जैन भजनों की प्रस्तुतियाँ….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब तालाब पर चल रहे श्रीहनुमान जयंती महोत्सव में श्रद्धालुओ का उत्साह देखते ही बन रहा हैँ….रविवार रात दिल्ली के मोन्टी नटराजन एवँ ग्रुप द्वारा बन मोर बृज में नाच रहे मोर बिहारी तेरी मुरली की धुन सुन के मैं वृंदावन को आया हूँ जैसी नृत्य और झाँकी की प्रस्तुतियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम की पवित्र अभिव्यक्तियों के बीच वातावरण धर्ममय हो गया….वही भोले का डमरू डम डम बोले भोले जी चले दूल्हा बन के जैसी पार्वती शिव की आकर्षक झाँकियों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुँच गया और वो अपने आप को झूमने से नही रोक पाए….भगवान कृष्ण की सुदामा के प्रति मित्रता करुणा को भी बहुत भाव के साथ प्रस्तुत किया गया l भगवान श्रीराधेकृष्ण की फूलों की होली ने बृज की प्रसिद्ध होली का स्मरण करा दिया l भगवान हनुमान की अपने प्रभुं श्रीराम की भक्ति में डूबी झाँकी भी आकर्षण का केद्र रही l फुटतालाब में हनुमान जयंती के अवसर पर चल रहे मेले में भी ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है आसपास के गाँवो से बडी संख्या में ग्रामीण मेले में आ रहे है और झूला चकरी के साथ मेले में लगी दुकानों पर पहुँच रहे है l साथ ही मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमान जी की जीवंत प्रतिमा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं का ताँता लग रहा हैँ….जानकारी देते हुए आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीसुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन ने बताया कि श्रद्धालुओ के आने जाने के लिये नगर के साँई चौराहे से निशुल्क बस की व्यवस्था भी की गयी है वही प्रतिदिन भंडारा भी चल रहा है l श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती समिति के युवा सदस्य जैकी जैन ने बताया की आज महावीर जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध गायक दीपक राव भगवान नाकोडा भैरव व जैन भजनों की प्रस्तुतियाँ देगे l उन्होंने नगर जिले और आसपास के समाजजनों के साथ श्रद्धालुओं से आयोजन में आने का अनुरोध किया हैँ….




