सारंगी
एमपीईबी आउटसोर्स कर्मचारियों ने रात 1 से 3 बजे तक टूटे तार जोड़ कर बिजली चालू की…!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
सारंगी विद्युत विभाग के कर्मवीरों को हमारी तरफ से हार्दिक आभार। शुक्रवार की रात अचानक बिजली कटने की समस्या उत्पन्न हुई। भारी बारिश के बीच विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी – जितने डिंडोर, गोपाल गरवाल, भावेश पाटीदार (लाइन परिचालक, सारंगी कैंप प्रभारी) ने रात में ही सर्चिंग कर यह पता लगाया कि एक पेड़ गिर जाने के कारण 11 केवी के तार टूट गए थे, जिससे बिजली चली गई थी।
तेज बारिश और अंधेरी रात में, इन कर्मचारियों ने गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाया और टूटे तार जोड़कर रात्रि 3 बजे तक बिजली को सुचारू रूप से चालू कर दिया।
ऐसे निस्वार्थ कर्मवीरों की सेवा को सलाम, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से हमारी रात को रोशन किया।




