सारंगी

भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव नगर में बड़ी धूमधाम से भक्तों ने मनाया..

सारंगी@संजय उपाध्याय

चैत्र मास की नवमी पर नगर के सभी मंदिरों पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया भगवान राम के दर्शन के लिए मंदिरों में सुबह से ही भीड़ लगी रही जन्मोत्सव के पहले मंदिरों में भजन कीर्तन चलते रहे दिन के 12 बजे नगर के सभी मंदिरों में एक साथ घंटा घड़ियाल की आवाज सुनाइ देने लगी पूरा नगर धर्म मय हो गया प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर भक्तों ने जय श्री राम , जय जय सियाराम की आवाज से मंदिर पंडाल गूंज उठे

भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर मंदिरों को फूलों से सजाया गया जन्मोत्सव के बाद महा आरती उतारी गई आरती के बाद महा प्रसादी का वितरण किया गया जन्मोत्सव के कार्यक्रम में नगर के राम भक्तों ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!