करवड़
दशा माता की पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने सुनी व्रत कथा…

#Jhabuahulchul
करवड़@सूरज गामड़
दशा माता की पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने सुनी व्रत कथा करवड़ में दशा माता व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। खेड़ापति हनुमान मंदिर के समीप स्थित पीपल के वृक्ष पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शुभ मुहूर्त में सुबह से ही महिलाएं नए वस्त्र पहनकर हाथों में पूजा की थाली लेकर पहुंचीं और पीपल के वृक्ष की पूजा कर सूत का धागा लपेटते हुए परिक्रमा की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामनाओं के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं में पूजा-पाठ को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
दशा माता व्रत की कथा भेरूलाल शर्मा द्वारा सुनाई गई, वहीं गामड़ मोहल्ले में ओम भैया ने भी श्रद्धालुओं को दशा माता की कथा सुनाई, जिसे महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुना।



