खवासा
दूषित पानी से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,,,20 से अधिक बीमार,,,खवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के भामल गांव की घटना..!

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
खवासा चौकी अंतर्गत भामल गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं। कुल बीमारों की संख्या 20 से अधिक बताई जा रही है और संख्या में और वृद्धि की आशंका है।
सभी बीमार मरीजों को पेटलावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है।
एसडीएम तरुण जैन ने कहा कि पानी दूषित है या नहीं, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डटी हुई है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।





