मेरी जिन्दगी अच्छी चल रही थी….लेकिन आशुतोष पंचोली ने मुझे बर्बाद कर दिया, हर किसी को भावुक करने वाला सुसाइट नोट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पंचोली बस मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने पिया कीटनाशक, गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती, देखे झाबुआ हलचल पर एक्सक्लूसिव वीडियो के साथ पूरी खबर…?

#Jhabuahulchul
पेटलावद@ओपी मालवीय
बुधवार को समीप ग्राम बाछीखेड़ा के राजेश पिता नंदलाल मालवीय ने प्रताड़ना से तंग आकर कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत मैं परिजन सिविल अस्पताल पेटलावद लेकर आए हैं जहां उसका उपचार जारी है। कीटनाशक पीने से पहले राजेश मालवीय ने सुसाइड नोट और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके बताया कि पंचोली बस का मालिक आशुतोष पंचोली लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है , जिसके कारण वह जीवन से तंग आकर मौत को गले लग रहा है। वायरल वीडियो में बताया गया कि पंचोली बस के मालिक आशुतोष पंचोली के कहने पर आज से करीब 6 माह पूर्व दो बस चालकों के बीच विवाद करवाया गया था, इसके बाद राजेश मालवीय और अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ था और जेल भी हुई थी। पेटलावद पुलिस ने केवल राजेश मालवीय और अन्य साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज करके इतिश्री कर ली थी और बस मालिक को मामले से दूर रखा गया जबकि विवाद में मुख्य भूमिका बस मालिक की ही थी, फिर भी पुलिस ने बस मालिक के विरुद्ध कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया जबकि राजेश मालवीय ने कई बार पुलिस थाना पेटलावद में आवेदन देकर बस मालिक के विरुद्ध भी मामला दर्ज करवाने की मांग की थी किंतु पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और केवल राजेश मालवीय और अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इसमें पुलिस की मिली भगत का आरोप भी राजेश मालवीय ने लगाया था। साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी की अहम भूमिका को लेकर भी राजेश मालवीय ने कई गंभीर आरोप पूर्व में लगाए थे। राजेश मालवीय ने यह भी आरोप लगाए थे कि विवाद के समय पुलिस ने उससे लगभग 50 हजार रूपए वसूल किए थे और दो – दो बार उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, मामले में राजेश मालवीय और अन्य साथियों को जेल भी हुई थी। उस समय राजेश मालवीय ने कई बार पुलिस में इसकी शिकायत की थी कि केवल उसे फसाया जा रहा है और मामले में अहम किरदार निभाने वालों को पेसो के दम पर बचाया जा रहा है।
नौकरी भी छिन ली
राजेश मालवीय पंचोली बस पर कंडक्टरी का कार्य करता था जहां से भी उसे निकाल दिया गया। बस कंडक्टरी का ही एक माध्यम था जिससे वह अपना वह परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पंचोली बस से काम छीनने के बाद राजेश मालवीय ने दूसरी बस पर काम शुरू किया लेकिन पंचोली बस के मालिक पर कहने पर उसे दूसरी बस पर भी काम नहीं करने दिया गया जिससे वह पूरी तरह टूट गया और जीवन की आय का एकमात्र साधन भी छिन गया। लगातार भटकने के बाद भी राजेश मालवीय को कोई काम नहीं मिला।
बस मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राजेश मालवीय कहते हुए दिख रहा है कि उसे बस मालिक ने जबरन फसाया है और पुलिस ने केवल इस पर मामला दर्ज किया और मेरे मरने के बाद पुलिस आशुतोष पंचोली के विरुद्ध भी मामला दर्ज करें ताकि उसके साथ न्याय हो सके।
पुलिस कर रही मामले की जांच
गंभीर हालत में परिजन राजेश मालवीय को सिविल अस्पताल पेटलावद लेकर पहुंचे जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज जारी है साथ ही पुलिस सब उसके होश में आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।



