Uncategorized

डॉ. अंबेडकर की मूर्ति खंडित, अनुयायियों का आक्रोश; प्रशासन द्वारा तत्काल नई मूर्ति की व्यवस्था।

सारंगी@संजय उपाध्याय 

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने से नगर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना के बाद मूर्ति को तोड़कर कचरे में फेंक दिया गया, जिससे बाबा साहेब के अनुयायी आक्रोशित हो उठे।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सारंगी , पेटलावद एवं आसपास क्षेत्र से भीम अनुयायी संगठित होकर सारंगी चौकी पहुंचे। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और नई मूर्ति की स्थापना की मांग की। स्थिति को देखते हुए सारंगी चौकी प्रभारी एवं पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया तत्काल सक्रिय हुए और अनुयायियों को आश्वस्त किया कि नई मूर्ति शीघ्र स्थापित की जाएगी।अनुयायियों की मांग पर पेटलावद थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द नई प्रतिमा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही हे और भरोसा दिलाया है कि 24 घंटे के भीतर स्थल पर नई मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति खंडित करना केवल समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश है, जिसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और असामाजिक तत्वों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!