मेघनगर
छात्रावास पहुंची एसडीएम एचपीवी वैक्सीन के लिए किया प्रेरित…

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय उ.मा.वि. चैनपुरा , मेघनगर में एचपीवी वैक्सीनशन के सम्बंध में छात्राओं से चर्चा की गई एवं छात्राओं को वैक्सीन लगवाए जाने हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । बातचीत के दौरान एसडीएम ने छात्राओं को बताया कि वैक्सीनेशन का उपयोग सर्वाइकल से संबंधित गंभीर बीमारी से रक्षा करता है इसलिए सभी छात्राओं को वैक्सीनेशन अवश्य करवाना चाहिए । इस दौरान विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुश्रीअवंधती प्रधान ने कमियो को सुधार करने के निर्देश दिए गए ।
उक्त अवसर पर दिपेश सोलंकी बीईओ मेघनगर एवं नवागत प्राचार्य श्रीमती अर्चला श्रीवास्तव तथा संस्था का स्टाफ उपस्थित रहा ।




