थांदला
चेनपुरी तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबकर मौत..!

#Jhabuahulchul
थांदला@उमेश पाटीदार
थांदला क्षेत्र के ग्राम चेनपुरी में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय तारा और 7 वर्षीय आयुष पिता सुनील कतीजा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन मंगलवार शाम बिना बताए घर से तालाब में नहाने चले गए थे। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह तालाब किनारे उनके कपड़े मिले, जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की और दोनों के शव तालाब से बरामद किए।
सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। थांदला पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा। अधिकारियों ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।





