Uncategorized

बस स्टैंड माताजी मंदिर और भैरवनाथ बस स्टैंड पर हो रहा गरबा, गरबा पांडाल में लग रही भक्तों की भीड़।

सारंगी@संजय उपाध्याय 

नगर के गरबा पांडाल में भी रौनक लगातार बढ़ रही है प्रमुख गरबा पंडाल बस स्टैंड माताजी मंदिर परिसर में प्रतिदिन आरती एवं गरबा आयोजन हो रहे महिलाओं पुरुषों और युवाओं की भागीदारी देखी जा रही है छोटे-छोटे बच्चे भी इसमें गरबा खेल रहे हैं गरबा की थाप से पूरा नगर नवरात्रि के रंग में रंगा हुआ है।

जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार देर रात तक चलने वाले गरबे रात्री 11 बजे तक खेले जा रहे हैं नगर के भैरवनाथ बस स्टैंड मंदिर में भी माता की भक्ति के लिए गरबा पंडाल सजाए गए हैं यहां पर रह वासियों द्वारा प्रतिदिन गरबा रास किया जा रहा है गरबा देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है सार्वजनिक नवरात्रि समिति की ओर से भक्तों के लिए प्रतिदिन फ़रियाली प्रसादी का वितरण किया जा रहा है

सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे अपने दल बल के साथ पूरे नगर में भ्रमण कर रहे हैं गरबा पंडालो में विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!