बनी गौशाला पर महायज्ञ के समापन पर रुद्राभिषेक देवी उपासना और महा आरती का हुआ आयोजन…

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
झाबुआ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीकृष्ण कामधेनु गौशाला ग्राम बनी में बसंत पंचमी के पावन पर्व के अंतर्गत रविवार को शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। हरिहर आश्रम के पीठाधीश्वर यज्ञाचार्य देवेंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में पं.रविंद्र भट्ट, पंडित अखिलेश पुरोहित, पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री, पंडित दशरथ व्यास व अन्य पांच बटुक ब्राह्मणों द्वारा प्रमुख यजमान अशोक भटेवरा बरवेट, रमेश भटेवरा रायपुरिया सपत्नीक दंपतियों द्वारा धार्मिक प्रक्रिया संपन्ना कराई गई। पिछले सात दिनों से गौशाला में धार्मिक आयोजन होते रहे। इस दरमियान बसंत पंचमी के अवसर पर सर्व हिंदू समाज की 11 कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ।
यज्ञाचार्य पंडित देवेंद्र शास्त्री धरियाखेड़ी मंदसौर वाले ने बताया कि 19 जनवरी से महायज्ञ आरम्भ हुआ था। यज्ञ आरम्भ होने के पहले यज्ञशाला में कलश स्थापित किया गया। यज्ञ के दौरान पहले महायज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसके बाद 11 बटुक पंडितो द्वारा यजमानों से सम्पन्न कराया गया। विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में लक्ष्मी होम भी हो चुका हैं। यजमानों व क्षेत्रवासियों की समृद्घि के लिए किए गए महायज्ञ मे यजमानों ने आहुति दी गई थी। इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना होता है।
आचार्य श्री शास्त्री ने बताया कि श्री हरिहर भगवान की असीम कृपा से झाबुआ जिले पावन धरती पर दिव्य शिव शक्ति यज्ञ सम्पन्न हुआ हैं। क्षेत्र वासियों को इस यज्ञ का लाभ अवश्य मिलेगा। क्षेत्रवासी यज्ञ का महत्व समझकर उसे अपनी दिनचर्या का अंग बनाएंगे। आचार्य शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से तेजस्विता, प्रखरता, परमार्थ-परायणता एवं उत्कृष्टता का प्रशिक्षण मिलता है। दुनिया का सबसे बड़ा दान अगर कुछ है, तो वह है अन्नदान। भंडारे में शरीर के साथ-साथ आत्मा भी तृप्त होती है। इसका महात्म्य हमारे पुराणों में भी वर्णित है। महायज्ञ के समापन पर रुद्राभिषेक, देवी उपासना और महाआरती का आयोजन किया गया। द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अंतिम आहुति दी गई, जिसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
आचार्य का किया बहुमान
हरिहर आश्रम में सात दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ के साथ सर्व हिंदू समाज की 11 कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लेकर क्षेत्र के समाजसेवी अजय सुराना, ऋषभ गुप्ता, कृष्णा पाटीदार,शांतिलाल पाटीदार, बग़दीराम पाटीदार, दिनेश पाटीदार, गोविन्द पाटीदार,कैलाश डामोर, हीरालाल भाभर, भीलजी डामोर, आदि ने शाल श्रीफल से बहुमान किया। इस अवसर पीआर सेकडो की तादात में ग्रामीण जन उपस्थित थे।














