बामनिया
बकरी चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे,,,जमकर हुई खातिरदारी ,,फिर पहुंचा पुलिस चौकी…!

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बकरी चोरी करने आए बदमाश की किस्मत इस कदर पलटी कि बकरी तो दूर, खुद ही फंस गया। बामनिया अमरगढ़ के बिच ग्रामीणों ने पकड़कर पहले धुनाई की और फिर सीधा पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक दो युवक बाइक पर एक चर रही बकरी को उठाकर भाग निकले। लेकिन गांव वालों की नज़रों बच नहीं पाए। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए बामनिया के समीप चोरों को पकड़ लिया। जिसमें एक आरोपी मौका पाकर भाग गया, लेकिन दूसरा और उसकी मोटरसाइकिल ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने बदमाशों की कुटाई के बाद पुलिस को सूचना दी। बकरी मालिक रमेश डिंडोर गांव (चैनपुरा) की बताई जा रही है।





