बामनिया

भतीजे ने काका पर किया चाकू से हमला, सबूत बना वीडियो पुलिस ने कराया डिलीट…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

चाकू-छुरी की वारदातें आमतौर पर महानगरों की पहचान मानी जाती हैं, लेकिन जब ऐसा अपराध किसी छोटे से गांव में हो जाए तो यह पूरे इलाके को झकझोर देता है। ऐसा ही सनसनीखेज मामला थांदला विकासखंड के नोगावा सोमला गांव से सामने आया है।

जानकारी के अनुसार एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि भतीजे ने अपने ही काका पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।

घायल के परिजनों ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सभी को खवासा पुलिस चौकी लाया गया, जहां से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पेटलावद सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

इस पूरे मामले में घायल के पुत्र लालचंद कटारा ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लालचंद का आरोप है कि उसने घटना के पूरे घटनाक्रम का वीडियो सबूत के तौर पर अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था। लेकिन खवासा पुलिस चौकी के एक पुलिसकर्मी ने मोबाइल मांगकर उक्त वीडियो को फोन की गैलरी से डिलीट कर दिया।

अब सवाल यह है कि क्या सबूत मिटाने की कोशिश की गई..?…और यदि ऐसा है तो किसके इशारे पर।

यह मामला अब सिर्फ पारिवारिक हिंसा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!