खवासा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को लेकर निकल रही गौरव यात्रा आज ग्राम पंचायत खवासा पहुंची…!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार बड़े ही भव्य एवं गरिमामय रूप में मनाई जाएगी। भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और योगदान को याद करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को जागरूकता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की दिशा दिखाई। उनकी गौरव यात्रा हमारे लिए प्रेरणा का प्रतीक है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यात्रा में अपनी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शामिल हों, जिससे जनजातीय संस्कृति का गौरव प्रदर्शित हो सके।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती संपूर्ण जनजाति समाज की एकता और गर्व का प्रतीक बनकर, भव्य शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!