भील महासंघ की अहम बैठक 22 अगस्त को धार में, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर होगा फैसला..!

#Jhabuahulchul
झाबुआ@हरीश यादव
भील महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 22 अगस्त को धार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्य एजेंडा संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन को मज़बूत बनाने की रणनीति पर चर्चा करना होगा।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष गुमान सिंह डामोर करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। गुमान सिंह डामोर ने कहा, “नई नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और यह समाज के हितों के लिए अधिक प्रभावी तरीके से काम करेगा।”
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक-आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर भी विचार होगा। संगठन का लक्ष्य है कि हर जिले की ज़रूरतों के अनुसार योग्य और समर्पित व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए।
यह बैठक भील समाज के भविष्य और संगठन की नई दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




