रायपुरिया

भंडारी परिवार की अनूठी पहल: पेटलावद को मिला 5 लाख की लागत का आधुनिक मुक्ति रथ,,संचालन की जिम्मेदारी लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल व मुक्ति धाम समिति को..

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर के प्रतिष्ठित भंडारी परिवार ने शहर को एक सुसज्जित मुक्ति रथ की सौगात दी है। समाज सेवा के इस प्रकल्प का लोकार्पण प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ

माता-पिता की स्मृति में पुनीत कार्य- ​समाजसेवी दिलीप कुमार भंडारी एवं समस्त भंडारी परिवार ने अपने पूज्य माता-पिता, स्व. झमकलाल जी भंडारी एवं स्व. कमलाबाई भंडारी की पावन स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए इस रथ का दान किया है। लगभग 5 लाख रुपये की लागत से तैयार यह रथ सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे अंतिम विदाई की प्रक्रिया को सुगम और सम्मानजनक बनाया जा सके।

​लायंस क्लब को सौंपी गई जिम्मेदारी-

​कार्यक्रम के दौरान भंडारी परिवार ने विधिवत रूप से इस मुक्ति रथ की चाबियाँ लायंस क्लब को सुपुर्द कीं। नगर में पिछले काफी समय से एक व्यवस्थित मुक्ति रथ की कमी महसूस की जा रही थी, जिसके कारण शोक संतप्त परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस रथ की सेवा का प्रबंधन लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल एवं मुक्ति धाम सेवा समिति पेटलावद द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

इस भावुक और प्रेरक क्षण पर भंडारी परिवार के अशोक भंडारी, दिलीप भंडारी, विनोद भंडारी, तिलका देवी भंडारी एवं संगीता भंडारी सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

​कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। भंडारी परिवार के इस योगदान ने न केवल नगर की एक बड़ी आवश्यकता को पूरा किया है, बल्कि दूसरों के लिए परोपकार का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश किया है।
​नर सेवा ही नारायण सेवा है। भंडारी परिवार का यह कदम पेटलावद के सामाजिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर आकाश चौहान, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, अनोखीलाल मेहता, महेंद्र अग्रवाल, प्रकाश प्रजापत, जितेंद्र मेहता, वीरेंद्र भट्ट, समाजसेवी विजय हालन, नप अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़,उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, झोन चेयरमेन निलेश पालीवाल, अध्यक्ष गजेंद्र काग, सचिव विकास चौहान, प्रबोध मोदी, मनोज जानी, दिलीप राठौड़, दीपेश छजलानी, विकास चौहान, यश रामावत, रजनीकांत शुक्ला, पारसमल कोटड़िया, राजेंश पालीवाल, चिंतन मंडलोई, निलेशसिह कुशवाह, अनुराग गौड़, हेमेंद्रसिंह डाबड़ी, राहुल पाटीदार, रोहित पाटीदार, मुकुंद भट्ट, राहुल मंडलोई,नीलेश भट्ट, हरिओम पाटीदार, ओपी चौयल, पवन भडारी, हर्षित भंडारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!