भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसडीओपी को रक्षा सूत्र बाँधा …………भारतीय संस्कृति त्यौहारों से समृद्ध – मंडल अध्यक्ष।

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को खवासा चौकी में पहुंच कर रक्षाबंधन महोत्सव का पर्व मनाया गया,भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण देवदा ने थांदला एसडीओपी नीरज नामदेव को रक्षा सूत्र बांधते हुए रक्षा बंधन के पवित्र पर्व की शुभकामनाएं दी,वही रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्तों का पर्व है,भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण देवदा और जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती माया देवी प्रेमसिंह चौधरी और स्कूली छात्रों ने एसडीओपी नीरज नामदेव, टीआई अशोक कनेश और चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर को रक्षा सूत्र बांधे तो वही रक्षा बंधन के पवित्र पर्व की बहनों को शुभकामनाएं देते हुए बहनों को रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया,आयोजन में मंडल प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा, महामंत्री कमलेश गेहलोत,मंडल उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राठौर,वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह चौधरी उपस्थित थे,मंडल अध्यक्ष किरण देवदा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में इन त्यौहारों से समृद्ध है और इसमें हर त्यौहार का अपना महत्व है,रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर किया गया है और इससे हमारी संस्कृति का विकास होगा।सभी जनप्रतिनिधियों को ऐसे उत्सव के लिए आगे आना चाहिए,वही जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती माया देवी चौधरी ने कहा कि पुलिस विभाग का हर कर्मचारी से लेकर अधिकारी वर्ग 24घँटे आमजन की सेवा में तत्पर रहता है वही आज के इस आयोजन में हमारे द्वारा पुलिस विभाग में पदस्थ भाइयो को उनकी रक्षा,सुरक्षा के लिए हमने रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य पर रक्षा सूत्र बांधे और उनके दीर्घायु होने की कामना करी।