मेघनगर

भाजपा मंडल मेघनगर में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस…

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

मेघनगर में भाजपा मण्डल कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है। उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने और देश के विकास, सुशासन तथा आम जनता के कल्याण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए।भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्री मति आरती भानपुरिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यशैली को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने तथा देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक बसेर , शांति सोलंकी ,दशरथ कट्ठा, फारूक शेरानी, रमेश वसुनिया, सुनील डाबी, नटवर बामनिया , सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!