सारंगी

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 69 वी पुण्यतिथि मनाई…!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

डा.आंबेडकर की पुण्यतिथि पर सारँगी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू लाल जी गामड़ की ओर से श्रद्धांजलि, मण्डल के महामंत्री रामचंन्द्र जी भुरिया पवन जी गुर्जर बोले,- उनकी विरासत हमारे संघर्ष की प्रेरणा रहेगी। डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल जी गामड़ ने लिखा कि उनकी संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को राह दिखाती रहेगी।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। सारँगी मंडल के महामंत्री रामचन्द्र जी भुरिया,पवन जी गुर्जर,सरपँच संघ अध्यक्ष दिनेश जी गणावा युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र जी गेहलोद,जिला मंत्री महेन्द्र सिंह बाछीखेड़ा, मडल उपाध्यक्ष दिनेश जी पारगी,हेमेंद्र सिंह जी राठौर,प्रेमदास जी बेरागी,परमानन्द जी पाटीदार पूर्वमण्डल उपाध्यक्ष देवीसिंग निनामा सारंगी सरपंच श्री मति फुंदी बाई मैडा और अन्य नेताओं ने सारँगी उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास डॉ.भीमराव जी आंबेडकर की प्रतिमा पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए मंडल अध्यक्ष गामड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को याद करते हुए। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को राह दिखाती रहेगी। उन्होंने पीढ़ियों को इंसानी गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने के लिए प्रेरित किया। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने की दिशा में काम करते हुए राह दिखाते रहें हे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!