भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक: सारंगी मंडल में कार्यशाला के दौरान दी कार्यक्रम की जानकारी…!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
सारंगी के पाटीदार धर्मशाला में भाजपा सारंगी मंडल ने एक बैठक आयोजित की। इसमें आगामी ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा।
कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हर समाज तक पहुंचकर सेवा भावना के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे मन में सेवा भावना होनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता की छवि सबसे अलग होनी चाहिए। चाहे वह स्वच्छता हो, वृक्षारोपण हो या कोई और कार्य, समाज की निगाह हमेशा हम पर होती है। हमें हर काम के लिए तत्पर रहना है।”
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधानसभा संयोजक हेमंत भट्ट ने ‘सेवा पखवाड़ा’ की कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य योजना शुरू की जाएगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास’ के साथ हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यशाला की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण करके की गई। इस अवसर पर पुर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत, विधानसभा संयोजक हैमंत भट्ट, वरिष्ठ नेता हनुमंत सिंह गंगाखेडी, फुंदि बाई मैडा़, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा परमानंद जी पाटीदार, अनिल बम्बोरी,जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार ,,विकास गामड़, पवन गुर्जर,शैलेन्द्र सिंह गंगाखेड़ी , सुखराम, परमार, पप्पूलाल पाटीदार, जयराज भट्ट , हेमेंद्र सिंह राठौर , तेजमल सोलंकी, राजकुमार पालीवाल, महेंद्र सिंह चंद्रावत,पवन डामोर, जितेंद्र वर्मा,जितेंद्र कटारा, दीपक मालवीय आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





