पंचम भव्य सुंदरकांड प्रतियोगिता 18 मार्च को,,श्री बजरंग रामायण मंडल पेटलावद द्वारा किया जा रहा आयोजन…

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। स्व. मंगल भट्ट की स्मृति एवं हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में पेटलावद में पंचम भव्य सुंदरकांड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 18 मार्च 2026, बुधवार को शाम 7 बजे से सुंदर मैरिज गार्डन, बामनिया रोड पेटलावद में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री बजरंग रामायण मंडल पेटलावद द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों और राज्यों से आए सुंदरकांड मंडल भाग लेंगे। इसमें सुखसर (गुजरात) का श्री रतनमुख सुंदरकांड परिवार, सुओगलिया (न्यावरा) का श्री प्रेम म्यूजिकल सुंदरकांड ग्रुप, अजमेर (राजस्थान) का श्री लवकुश वधु भक्ति मंडल, प्रतापगढ़ (राजस्थान) का श्री हरि सुंदरकांड मंडल, अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) का श्री रामदास रामायण मंडल तथा धामनोद (निमाड़) का श्री महाकाल म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे।
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 22,222 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15,555 रुपये, तृतीय पुरस्कार 11,111 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 7,777 रुपये, पंचम पुरस्कार 6,666 रुपये तथा षष्ठम पुरस्कार 5,555 रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह पुरस्कार विभिन्न दिवंगत श्रद्धेय व्यक्तियों की स्मृति में प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति के रूप में ग्वालियर के सुंदरकांड वक्ता एवं लेखक श्री अंकित शर्मा द्वारा भावार्थ हनुमान चालीसा का गायन भी किया जाएगा। आयोजक मंडल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अलग बैठक व्यवस्था तथा सभी श्रद्धालुओं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।




