बदनावर-थांदला-टिमरवानी फोरलेन के सर्वे नंबर का राजपत्र हुआ प्रकाशित, भूमि अधिग्रहण के लिए सूची जारी,,,फोरलेन निर्माण को लेकर आमजन की चिंता हुई समाप्त..!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
बदनावर-थांदला-टिमरवानी फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया में शासन-प्रशासन ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए उक्त मार्ग में जमीन अधिग्रहण हेतु राजपत्र में सर्वे नंबरों का प्रकाशन कर दिया है। राजपत्र में प्रकाशित सूचना के आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है।
जारी राजपत्र में अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के सर्वे नंबर और संबंधित गांवों व कस्बों की सूची भी प्रकाशित की गई है। इसके अनुसार पेटलावद तहसील के पेटलावद, करडावद, सारंगी जैसे बड़े कस्बों सहित नाहरपुरा, उन्नई, टेमरिया, पंथबोराली, बाछीखेडा, छावनी, भाभरापाडा, कुंडियापाडा, हिंडोला बावड़ी, बेंगनबर्डी, छायनपाडा, मोहनपुरा, कसारबर्डी, खोरिया, छोटी बोलासा आदि गांवों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

भारत सरकार द्वारा सर्वे नंबरों का राजपत्र (गजट नोटिफिकेशन) जारी होने से फोरलेन मार्ग बनने का रास्ता आसान हो गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा, किसानों को लाभ मिलेगा और उद्योग के अवसर भी अधिक बढ़ेंगे। साथ ही इस मार्ग के बनने से आवागमन में सुविधा होगी तथा गुजरात और राजस्थान जाने वालों के लिए यह मार्ग बहुत ही सुगम हो जाएगा।
खतरनाक मोड़ों से मिलेगी निजात
इस नए फोरलेन मार्ग से उन अंधे और खतरनाक मोड़ों से भी छुटकारा मिलेगा, जहां अब तक दर्जनों से अधिक वाहन चालकों की जानें जा चुकी हैं।




