पेटलावद

बामनिया संकुल की संस्थाओं का बीआरसी द्वारा निरीक्षण, मिड-डे मील से लेकर उपस्थिति तक दिए निर्देश…!

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। बीआरसी रेखा गिरी द्वारा गुरुवार को बामनिया संकुल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था सहित कई आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी ली और संबंधितों को निर्देशित किया।

बीआरसी गिरी ने विद्यालयों में मध्यान भोजन मेनू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मेनू से कोई भी विचलन स्वीकार्य नहीं होगा और बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है।

विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए पालकों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद से विद्यार्थी संख्या में वृद्धि और पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इसी क्रम में उन्होंने शिक्षकों को VER सर्वे कर प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों को ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से लगाने पर सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे तथा समय से पूर्व संस्था न छोड़ें।

निरीक्षण के दौरान बीआरसी गिरी ने समूह को आवश्यकता अनुसार भंडार क्रय नियम का पालन करते हुए बर्तन क्रय करने के निर्देश भी दिए, ताकि मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

बीआरसी रेखा गिरी ने कहा कि इन निर्देशों का पालन शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!