बामनिया

बामनिया में अनाज व्यापारी के साथ लूट, रेलवे फाटक पर बदमाशों ने की मारपीट…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी 

नगर के नारेला रोड पर अनाज व्यापार करने वाले एक व्यापारी के साथ शनिवार रात लूट की वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी कालू अग्रवाल रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान बामनिया रेलवे फाटक के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन-चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए उनके पास रखा नगदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना में घायल कालू अग्रवाल को तत्काल पेटलावद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!