बामनिया में शांति समिति की बैठक संपन्न रेलवे पुलिस का रवैया, ट्रैफिक, भांजगड़ी प्रथा,पर हुई चर्चा…!

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया पुलिस चौकी परिसर में शनिवार शाम 6 बजे शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमे जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के बीच विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधि ने ट्रैफिक की समस्या का हवाला देते हुए बताया कुछ युवा बाइक के साइलेंसर निकालकर फर्राटे से बाइक दौड़ाते हैं। और कभी बीच सड़क पर भी वाहन खड़ा करने से नहीं कतराते हैं। इस पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
भांजगड़ी पर विरोध,,
वहीं ग्राम पंचायत की ओर से उपसरपंच ने बताया बामनिया अभी कुछ समय में भांजगड़ी प्रथा देखने को मिल रही है। जिसका ग्राम पंचायत बामनिया विरोध करती है। कुछ घटना सामने आई जिसमें भारी लोग आकर महिला और बच्चों के सामने मारपीट गाली गलौज जैसे कृत्य देखने को मिले। एक छोटी सी कुत्ते की घटना नगर में चर्चा का विषय बन गई। जिसमें चार सरपंचों ने मिलकर मामले का निपटारा करा जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है। कि विवादों का समाधान आपसी सहमति और कानूनी प्रक्रिया से होना चाहिए ना कि किसी प्रकार के आर्थिक लेनदेन से।
बैठक में बामनिया में एक स्थाई तौर पर महिला पुलिसकर्मी की भी मांग भी उठाई गई। ताकि महिला संबंधित मामलों में त्वरित ओर संवेदनशील कार्रवाई हो सके।
रेलवे पुलिस के रवैये पर आपत्ति
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने रेलवे पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों के प्रति रवैया संतोषजनक नहीं है। एक भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो मामले को रेल मंत्रालय स्तर तक उठाया जाएगा।




