बाबा मनसा महादेव बने दूल्हे राजा, महिला मंडल ने लगाई हल्दी मेहंदी…

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मनसा महादेव मंदिर में पांच दिवसी महोत्सव धूमधाम व भक्ति भाव से मनाया गया, पर्व को लेकर नगर में एवं अंचलों में उत्साह का वातावरण
सारंगी@संजय उपाध्याय
भगवान भोलेनाथ की शादी के पर्व को लेकर नगर में उत्साह उल्लास वह भक्ति भाव से मनाने को लेकर आयोजक समिति वह भक्त जनों ने तैयारियां पूर्ण कर ली है इस कड़ी में गणेश पूजन के बाद शुक्रवार को भगवान मनसा महादेव दूल्हे राजा बने और भक्तों द्वारा उन्हें हल्दी और मेहंदी भी लगाई गई।
इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और बाबा की भक्ति में लीन हो गए इससे पूरा मंदिर पेरिसर भक्ति के माहौल से गूंज उठा हर कोई बाबा की भक्ति में रमा हुआ था इस दौरान मनसा महादेव मंदिर पूरे भक्ति में नजर आया
महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान शिव का विवाह समारोह एक पुरानी परंपरा के रूप में मनाया जाता है जो आज भी बड़े भाव से निभाई जाती है इस साल पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत गुरुवार से हो चुकी थी शुक्रवार को महिलाएं मनसा महादेव मंदिर में एकत्रित होकर यहां भगवान मनसा महादेव को हल्दी लगाई गई महिलाओं ने बाबा को मेहंदी भी लगा ई गई एक दूसरे को भी हल्दी लगाई महिलाओं ने ढोल पर नृत्य किया और शिव पर आधारित भजनों का गायन भी किया।
शिवरात्रि के दिन सुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव भक्त पूजा अर्चना करेंगे इस दिन विशेष पूजा और आरती भी की जाएगी पंडित मयूर जोशी ने बताया सुबह 4 बजे पंचामृत महा अभिषेक किया जाएगा उसके बाद महा आरती का आयोजन होगा जिसमें नगर के सभी शिव भक्त भाग लेंगे रात में महा आरती उतारने के बाद दूध का प्रसाद वितरण भी समिति द्वारा किया जाएगा।
समिति ने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के इस पर्व को मनाने के लिए समिति द्वारा धर्म लाभ लेने की अपील की है।




