थांदला

बाबा कोकिंदा पहाड़ी पर म.प्र जन अभियान परिषद की सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया….

#Jhabuahulchul 

थांदला@उमेश पाटीदार 

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड थांदला की ग्राम पंचायत मोरझरी के कोकिंदा पहाड़ पर सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया । जिला समंन्वयक प्रेम सिंह चौहान विकासखंड सामान्य श्रीमती वर्षा डोडिया द्वारा समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई । एवं आगामी कार्यों को करने हेतु प्रेरित किया गया। जिला समंन्वयक प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण मेड बोरी बंधन, वृक्षारोपण, जैविक खेती, आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी, को बढ़ावा देना, शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार, युवा सशक्त हो गरीब कल्याण किसानों की जनकल्याणकारी योजनाएं और नारी सशक्तिकरण को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई, जनसूचना केंद्र सरकार कि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । विकासखंड समन्वयक वर्षा डोडिया ने समितियो द्वारा की जा रही गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष -प्रताप कटारा ने समाज सुधार हेतु नशा मुक्ती, बाल विवाह रोकथाम, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, वृद्धा पेंशन, अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

बेनर, बोर्ड ,दस्तावेज प्रतिवेदन तैयार करना पौधारोपन,बोरी बंधान ग्राम विकास प्रस्फुटत समिति ग्राम के विकास के साथ-साथ नेतृत्व कर्ता समिति बने उनका नेतृत्व के गुण का विकास करना जन अभियान परिषद म.प्र का काम जैसे खेत में बीज डाला जाता है, तो वह अंकुरित लेकर उगता है, वैसे ही स्वैच्छिता स्वाक्लंम्बन सामुहिकता होना चाहिए। हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। स्वच्छता और स्वास्थ्य से व्यक्ति अपने मन से भी स्वस्थ्य रहेगा।सभी ने नशा मुक्ति, व स्वदेशी अपनाने को लेकर शपथ ली बैठक में उपस्थित नवांकुर समिति के अध्यक्ष हाउसिंग कटारा शांतिलाल मईडा, मैटर्स श्री राकेश चरपोटा, गंगाराम निनामा, एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से सेवला भुरिया मोरझरी, मिंटू मुणिया , देवका, प्रकाश वसाया छापरी, रादुसिंग डामोर, वठ्ठा,,पुजारी पांगला डामोर,एवं सभी सदस्य उपस्थित हुएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!