Uncategorized

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 का सारंगी में आयोजन।

सारंगी@संजय उपाध्याय 

आयोजन पूरे भारतवर्ष में 17 सितंबर 2025 बुधवार को एक साथ लगभग 7500 कैंप लगाए गए थे इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एक छोटे से ग्राम सारंगी में भी तेरापंथ भवन सारंगी में एक कैंप लगाया गया था जिसमें सारंगी के हर समाज के व्यक्तियों ने अपना रक्तदान किया। 18 वर्ष से लगभग 55 वर्ष तक के पुरुष वह महिलाएं सम्मिलित हुई एवं युवक युवतियों ने भी एक मिसाल कायम की। सारंगी जैसे छोटे क्षेत्र में भी 80 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ हर व्यक्ति ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया एवं **तेरापंथ युवक परिषद सारंगी के युवको द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की नगरवासियो ने भूरी भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया। युवको ने नशा मुक्ति के लिए भी संकल्प ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष गौरव बम्बोरी मंत्री ,शुभम बम्बोरी, संस्कार बम्बोरी धर्मेश बम्बोरी, दीपक बम्बोरी, प्रीतेश बम्बोरी ,संयम बम्बोरी ,दर्शन बम्बोरी सहित तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मण्डल का सराहनीय योगदान रहा। समाज के वरिष्ठजनो ने शुभकामनाएं दी कि हर वर्ष इसी तरह समाज सेवा के कार्य कर मानवता की सेवा को आगे बढ़ाते रहो जिससे ग्राम के सभी समाज के व्यक्तियों को भी समाज सेवा की प्रेरणा मिले ओर साथ साथ काम करने का मौका मिलता रहे। युवक परिषद अध्यक्ष मंत्री ने सबके द्वारा दिये गए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के सबके प्रति आभार ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!