Uncategorized
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, महिला पुलिसकर्मी बनीं फरिश्ता।

रायपुरिया@राजेश राठौड़
रायपुरिया-झाबुआ कल्याणपुर मार्ग पर रलिमान के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पेटलावद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. प्रताप भूरिया ने उपचार प्रारंभ किया।
इस दौरान रायपुरिया पुलिस की हेड कांस्टेबल रेखा खराड़ी ने बच्चों की गंभीर हालत देख बिना देरी किए अपने निजी वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका। बताया जा रहा है कि चारों घायल पडल घाटी के निवासी हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।