परवलिया
अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत…!

#Jhabuahulchul
परवलिया@उमेश पाटीदार
रंभापूर-मांडली रोड खटामा पर सोमवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान सुनील डामोर निवासी कालाखेत के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





