खवासा

अगले बरस तू जल्दी आ,,,गिरते पानी में बप्पा को दी विदाई,,,ढोल-मादल की धुन पर गूंज उठा खवासा नगर,,,विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम…!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

खवासा नगर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे 10 दिनों तक पांडालों में भजन-कीर्तन और गरबा-रास का आयोजन चलता रहा।

 

अनंत चतुर्थी से एक दिन पहले शुक्रवार शाम को नीम चौक मित्र मंडल द्वारा भव्य गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गिरती बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। गुलाल उड़ाते हुए, “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों के बीच भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। ढोल ताशे की थाप पर युवक-युवतियां थिरकते नजर आए।

 

अगले दिन राम मंदिर द्वारा भी विसर्जन चल समारोह निकाला गया, जहां हल्की-हल्की बारिश के बीच भक्तजन ढोल-मादल की धुन पर झूमते रहे।

 

इसी कड़ी में गणेश चौक मित्र मंडल ने भी बैंड-बाजों की गूंज और नाचते-झूमते श्रद्धालुओं के साथ जुलूस निकाला। वहीं, भेरू चौक मित्र मंडल का विसर्जन चल समारोह भी ढोल-धमाकों के बीच बड़ी धूमधाम से निकला, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पुलिस प्रशासन और ग्राम पंचायत ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। अधिकारियों की निगरानी में प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!