मेघनगर

आराधना भवन का हुआ भूमिपूजन…!

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

स्थानीय श्री शान्ति-सुमतिनाथ जिनालय के पीछे स्थित भूमि पर पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर धर्मभूषण गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की प्रेरणा से स्थानीय श्री सौधर्म बृहद तप्पोगच्छीय मूर्तिपूजक, त्रिस्तुतिक श्रीसंघ, श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर ट्रस्ट एवं परिषद परिवार द्वारा नूतन आराधना भवन एवं यात्रिक भवन हेतु भूमिपूजन का विधान विधि पूर्वक शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ।

विधिकारक संजय जैन द्वारा पूज्य गच्छाधिपतिजी द्वारा प्रदत्त मुहूर्त में विधान करवाया गया। भूमिपूजन का लाभ राजेशकुमार, युवराजकुमार भंडारी परिवार ने लिया। इस अवसर पर श्रीसंघ, परिषद, ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के सभी वरिष्ठ उपस्थित रहे।

आज हुआ  शिलान्यास

पुण्य सम्राट गुरुदेव के गच्छाधिपतिजी द्वारा प्राप्त मुहूर्त अनुसार आज शुक्रवार को आराधना, यात्रिक भवन का शिलान्यास शिलान्यास के लाभार्थी परिवार श्रीमती स्नेहलतादेवी मनोहरलालजी हीरालालजी कावड़िया परिवार द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!